"तुम जैसा कोई नहीं है, ये तुम नहीं जानते...... तुम हो तो स्वर्ग यही है, ये तुम नहीं जानते...."


कुछ वक्त साथ थे तुम्हारे। अब तुम यहाँ से बहुत दूर हो लेकिन ये दूरी फ़ासलो की नहीं है, ये दूरी लम्हो की है। तुम्हे बताना चाहता हूँ की मेरे आँखों में तुम्हारी मुस्कराहट के चंद ऐसे फ्रेम ठहर गए है जो मुझे कभी पागल सा बना देते है तुम्हारे प्यार में, तो कभी मेरी आँखों को सुकून से भर देते है।
बहुत जल्दी ही  मेरे दिल को तुम्हारे साथ रहने की आदत सी पड़ गयी है, बहुत बेहतर लगाने लगा है तुम्हारे साथ, तुम्हारे जाने के बाद दिल भी भीतर से नम सा हो जाता है।
मै ये सोचकर उदास नहीं बल्कि हैरान हूँ कि तुम मुझसे दूर कब की जा चुकी हो लेकिन इतना वक्त बीतने के बाद भी तुमको मेरा ख्याल नहीं आया। मुझे अभी भी यकीन नहीं होता की तुमने एक सन्देश भी नहीं भेजा मेरे पास।
मै तुमसे एक बात कहना चाहता हूँ जानती हो मेरे दिल में अभी भी उम्मीद जिन्दा है की तुम मुझे याद करोगी और सच कहूं तो मेरे जिंदगी की जरुरत भी सिर्फ तुम ही हो लेकिन याद रखना मै कभी भी तुमसे इससे ज्यादा कुछ नहीं कहूँगा। रहा सवाल मेरे सन्देश ना भेजने या बात ना करने का तो उसके मायने तभी है जब उसमे तुम्हारी मर्ज़ी शामिल हो। इसलिए मै तब तक इंतजार करता रहूगा जब तक तुम बात करने की इच्छा जाहिर न करोगी। मै ये नहीं चाहता की तुम दिन रात बात करो मुझसे तुम जब और जितना वक्त समझो उतना वक्त काफी है मेरे लिए लेकिन ये सच है की मै तुम्हे बहुत प्यार करता हूँ और मै यह भी जानता हूँ की तुम्हारे प्यार को पाने की तड़प हमेशा बरकरार रहेगी मुझमे कहीं। और ये वादा भी है कि दिल में कितनी भी कड़वाहटें भर लूँ तो भी तुम्हारे प्रति उमड़ते प्यार को कभी कम नहीं कर सकता एक बात और मेरे महबूब मेरे इस प्यार से तुम्हे कोई परेशानी नहीं होगी।

खैर, सारे शब्द बेमानी लगते हैं। बस तुम करीब लगती हो,....... बहुत करीब ।। 

Comments